Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार : नीतीश सरकार ने विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया

Published

on

nitish-kumar-confidence-motion

Loading

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के पक्ष में विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। बहुमत के लिए सरकार को 117 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। वैसे जद (यू) के करीब 10 विधायक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ बताए जाते हैं। जद (यू) के मुख्य सचेतक और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में मतदान के लिए जद (यू) के सभी 110 विधायकों को व्हिप जारी किया गया है। इनमें जीतन राम मांझी और उनके समर्थक विधायक भी शमिल हैं। यदि कोई भी विधायक विश्वास मत प्रस्ताव के खिलाफ वोट करता है तो उसकी विधायकी समाप्त हो जाएगी।

प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में बोलने के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री अपना जवाब देंगे। नीतीश सरकार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का समर्थन प्राप्त है। विश्वास मत को लेकर बिहार में सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड), राजद और कांग्रेस ने व्हिप जारी किए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विश्वास मत प्रस्ताव पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा सदन में ही अपनी रणनीति का खुलासा करेगी।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने 22 फरवरी को मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने थे। पिछले दिनों पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के सवाल पर मांझी ने पार्टी से बगावत कर दिया था और अंत में उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 10 सीटें रिक्त हैं। बहुमत साबित करने के लिए कुल 117 विधायकों की संख्या जरूरी है। मौजूदा समय में विधानसभा में जद (यू) के 111 (विधानसभा अध्यक्ष सहित), भाजपा के 87, कांग्रेस के पांच, राजद के 24, निर्दलीय पांच और एक सदस्य भाकपा का है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending