Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भोजपुरी गाने पर थिरकने लगे ऋतिक रोशन, चौंक गए साथी कलाकार

Published

on

ऋतिक रोशन

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन को आमिर खान के बाद दूसरा मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। ऋतिक फिल्मों का सेलेक्शन काफी सोच समझकर करते हैं। अपने एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले ऋतिक अपने डांस की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

ऋतिक रोशन

साभार इंटरनेट

जब भी उनकी कोई नई फिल्म आती है फैंस उनके डांस को देखने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऋतिक डांस वायरल हो रहा है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी नई बात है।

ऋतिक रोशन

साभार इंटरनेट

आपको बता दें कि इस वीडियो में ऋतिक पवन सिंह के गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।बता दें कि पवन सिंह का यह गाना केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत हिट हुआ था। अब तक इस गाने के कई वर्जन आ चुके हैं।

आप भी देखें यह मजेदार वीडियोः

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending