Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्लेन में सवार पैसेंजर को लग रही थी गर्मी, खोल दी हवाई जहाज की खिड़की

Published

on

Loading

मित्रों अगर आप समझ रहे हैं कि सारे खुरपेची जीव अपने ही देश में हैं तो शायद आप गलत हैं। दुनिया में एक से एक बड़े वाले पड़े हैं। भरोसा ना हो तो अपने पड़ोसी देश चीन का ही एक वाकया सुन लीजिए, अभी वहां एक होनहार को प्लेन में इतनी गर्मी लग रही थी कि वह हवाईजहाज की खिड़की ही खोलने पर उतारू हो गए और खिड़की के चक्कर में आपातकालीन द्वार ही उखाड़ लिया। अब पढि़ए पूरा किस्सा।

हुआ यों कि चीन की एक सस्ती सी एयरलाइन है लकी एयर (नाम भी एकदम चाइनीज माल की तरह)। तो 27 अप्रैल को लकी एयर का यह हवाई जहाज मियांयांग नानजिआओ हवाई अड्डे पर उतरा। इस प्लेन में सवार थे 25 वर्ष के युवा चेन। चेन को लगा कि हवाई जंहाज में अचानक गर्मी बढ़ गई है। उन्हें कुछ समझ नहीं आया तो सोचा चलो खिड़की खोल कर बाहर की हवा खा लें। चेन जिस खिड़की के पास बैठे थे उसके नीचे एक हैंडल था। खिड़की खोलने की जल्दी में उन्होंने यह हैंडल घुमा दिया जो कि इमरजेंसी गेट का था। बस खिड़की तो क्या पूरा का पूरा दरवाजा ही खुल गया। आनन-फानन में पुलिस आ गई और चेन को गिरफ्तार कर लिया। अब चेन को 15 दिन की जेल होगी साथ ही उन्हें लगभग 7.5 लाख रुपए जुर्माने के तौर भी भरने पड़ेंगे।

प्लेन में सवार पैसेंजर को लग रही थी गर्मी, खोल दी हवाई जहाज की खिड़की

चीन में इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं घट चुकी हैं। 2014 में जब प्लेन टेकऑफ करने वाला था एक पैसेंजर ने ठीक इसी तरह इमरजेंसी गेट खोल दिया था। उन्हें भी 10 दिन हवालात में गुजारने पड़े थे।

आपको बचपन का वह जमाना याद होगा जब ट्रेन गंगा के पुल के ऊपर से गुजरती थी तो लोग गंगा जी में पैसे फेंकते थे, 2017 में शंघाई में एक पैसेंजर ने इसी तरह इमरजेंसी गेट खोलकर सिक्के बाहर फेंके जो प्लेन के इंजन में चले गए, इसके बाद कई घंटे तक यह फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी।

स्पेन में तो इनसे भी ज्यादा होनहार यात्री ने अनोखा कारनामा कर दिखाया था। हवाई जहाज में यात्रीगण अपनी जगह ले रहे थे जब काफी देर हो गई तो एक सज्जन प्लेन में बैठे-बैठे बोर हो गए और बाहर निकल कर प्लेन के विंग पर पैर लटका कर बैठ गए। बाद में इन्हें पुलिस की मदद से उतारना पड़ा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending