Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कलेक्टर के सिर पर चप्पल रख कर आशीर्वाद देने लगा स्वयंभू बाबा, मचा बवाल

Published

on

Loading

तमिलनाडु के सलेम जिला मुख्यालय पर सोमवार को 57 वर्षीय एक स्वयंभू बाबा ने उस वक्त खलभली मचा दी जब उसने जिलाधिकारी के सिर पर चप्पल रखने की कोशिश की। बाबा लोगों के सिर पर चप्पल रखकर उन्हें आशीर्वाद देता है।

यह घटना तब हुई जब कलेक्टर रोहिणी रामदास सलेम कलेक्टेरिएट में साप्ताहिक शिकायत दिवस पर लोगों की शिकायतें सुन रही थीं। रोहिणी एवं अन्य अधिकारी जब लोगों के आवेदन ले रहे थे तभी अरूमुगुम ने कतार से बाहर आकर कलेक्टर से संपर्क किया और अपना चप्पल उनके सिर पर रखने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि बहरहाल वह हट गईं जिससे चप्पल उनके सिर पर नहीं लगा। इस घटना के बाद बाद में वहां खड़े फरियादियों ने उसकी पिटाई भी कर दी। इसरके बाद वहां मौजूद अधिकारी उसे बाहर ले गए और उसे पुलिस को सौंप दिया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending