Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

मिल गई पारले गर्ल: जिसको ढूंढा गली-गली, वो आईपीएल मैच में मिली? हाथ पहचानिए

Published

on

Loading

मुंबई। वो बिस्कुट जो बचपन में कभी हमारा लंच बना तो कभी इवनिंग फास्ट फ़ूड, वो बिस्कुट जो हमेशा से एक आदर्श ब्रेकफास्ट है और बीमारी में दवा खाने से पहले का उत्तम आहार और वही बिस्कुट जिसने तमाम गांवों में बाहर से आए मेहमानों के सामने चाय का साथ निभाया और लोगों की इज्ज़त बचाई। देश का सबसे पुराना बिस्कुट, बिस्कुट और बिस्किट में एक अंतर है। बिस्किट ब्रैंड को दर्शाता है और ब्रैंड हर बार स्वादिष्ट नहीं होता। इसलिए पारले जी को बिस्कुट कहना ही सही होगा। इस बिस्कुट से एक और याद हमारे ज़हन में आती है। इसके पैकेट के ऊपर बनी वो लड़की जो अपने हाथ लड़कपन में घुमा रही है। बात को छोटी करते हैं, सवाल- क्या ये लड़की मिल गई है? जवाब- शायद। कंफ्यूज़ मत होइए, पूरी बात तफ़सील से बताते हैं।

शनिवार को IPL का 27वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच पुणे में हो रहा था। इस मैच में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियन्स 8 विकेट से जीत गई। मैच के दौरान बार-बार स्क्रीन पर एक लड़की दिखाई जा रही थी। इस लड़की का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस फोटो में ये लड़की अपने हाथों को ठीक उसी तरह घुमाती नजर आ रही है जैसे पारले गर्ल घुमती थी। फोटो के सोशल मीडिया पर चढ़ने की देर थी कि खलिहर लोगों ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। अपने कमेंट्स से ही लोगों ने इस अनजान लड़की को पारले-जी के पैकेट पर दिखने वाली लड़की बना दिया।

इस लड़की को पारले गर्ल से कंपेयर करते हुए लोगों ने कमेंट्स किए कि “पारले-जी वाली बच्ची अब बड़ी होकर ऐसी दिखने लगी है।” हालांकि हम ये साफ़ कर दें कि वायरल होने वाली ये मिस्ट्री गर्ल कौन है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending