Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महिला की छाती में था दर्द, डॉक्टर कपड़े उतरवाकर बनाने लगा वीडियो तभी अचानक…

Published

on

डॉक्‍टर

Loading

नई दिल्‍ली। चेन्‍नई में मायलापोर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 64 साल के एक डॉक्‍टर को पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर का नाम शिवागुरुनाथन है। मामला शुक्रवार का है जब एक महिला छाती में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।

डॉक्‍टर

प्रतीकात्मक तस्वीर

महिला के साथ उसका पति भी था। महिला की छाती के दर्द की शिकायत सुनने के बाद डॉक्टर ने उसके पति को बाहर जाकर बैठने के लिए कहा। पति जैसे ही बाहर आया शिवागुरुनाथन ने इलाज के नाम पर महिला के कपड़े उतरावा दिए और महिला का वीडियो बनाने लगा। बाहर बैठी पति ने देर होने पर जब खिड़की से झांका तो उसके होश उड़ गए।

डॉक्‍टर

प्रतीकात्मक तस्वीर

डॉक्‍टर की इस हरकत को देख गुस्‍साया पति फौरन दरवाजा खोल अंदर घुस गया। पति ने जब डॉक्‍टर से वीडियो के बारे में पूछा तो आरोपी ने तुरंत वीडियो डिलीट कर मेमोरी कार्ड बाहर फेंक दिया। पीड़ित महिला के पति ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को क्लिनिक की तलाशी लेने पर 30 महिलाओं का वीडियो मिला है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending