Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी बोर्ड ने घोषित किये 12वीं के परिणाम

Published

on

Loading

यूपी बोर्ड ने 12वीं के परिणाम की घोषणा कर दी है। लड़कों के मुकाबले 12वीं में पास होने वालों में छात्राओं की संख्या ज्यादा है। इस बार 72.27 प्रतिशत छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है जबकि छात्राओं का प्रतिशत 78.81 फीसदी है।

इस बार 12वीं में राजीव शुक्ला और आकाश मौर्या ने 466-466 अंक के साथ टॉप किया है। आपको बता दें कि बोर्ड ने 6 फरवरी से 10 मार्च 2018 तक दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित कर दी थी। इस बार बोर्ड परीक्षाएं काफी चर्चा का विषय भी रही थीं, जिसकी वजह थी सरकारी की ओर से नकल को लेकर की गई कार्रवाई। इस दौरान करीब 11 लाख उम्मीदवारों ने बीच में ही परीक्षा छोड़ दी थी।

परीक्षा 8549 केद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें 12वीं कक्षा में 29,81,327 छात्र शामिल हुए थे। इसके साथ ही इस बार परीक्षा शुरू होने के 2 दिनों में 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। 3 दिनों में छात्रों की संख्या बढ़कर 10 लाख 40 हजार हो गई। बताया जा रहा है कि जो लोग परीक्षा से बाहर हुए हैं, उनमें 75 फीसदी उम्मीदवार बांग्लादेश और नेपाल के थे।

झारखण्ड

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, तीन नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

Published

on

Loading

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेला पराल और रायरोवा के पास पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डम्प से बरामद किया गया। बरामद विस्फोट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता के मदद से नष्ट कर दिया गया।

घटना के संबंध मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र ग्राम रेला पराल, रायरोवा के आस-पास जंगल क्षेत्र में भाकपा माओवादी का एक दस्ता भ्रमणशील है. जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया गया।

अभियान के क्रम में ग्राम रेला पराल एवं रायरोवा के समीप पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनमे एक छत्तीसगढ़ और दो झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में रोहित पदम छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, वहीं युलिप जोजो और बासु बाहंदा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नक्सलियों ने अपने हथियारों और विस्फोटकों के बारे में बताया. जिसके बाद पुलिस जवानों ने उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डंप से बरामद किया गया। बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहीं पर नष्ट कर दिया गया।

 

Continue Reading

Trending