प्रादेशिक
वेबसाइट के जरिए कैसे देखें 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, जानिए पूरा प्रोसेस

आज यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बस कुछ घंटों के बाद जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए ये जानना बहुत ज़रूरी है कि वो अपना रिजल्ट वेबसाइय या SMS के जरिए कैसे देखें। तो आइये हम आपको बताते हैं इसका पूरा प्रोसेस।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाएं।
- होम पेज ओपन होने पर आपको दो लिंक दिखेंगे। पहला कक्षा 10वीं के लिए और दूसरा कक्षा 12वीं के लिए। जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद जरूरी डिटेल्स भरें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- प्रिंटआउट लेना न भूलें।
एसएमएस के जरिए ऐसे देखें परिणाम
रिजल्ट जानने के लिए पहले ही आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद रिजल्ट जारी होने पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट आपके नंबर पर भेज दिया जाएगा।
- एसएमएस के जरिए रिजल्ट जानने के लिए आपको सबसे पहले अपने नंबर से मैसेज करना होगा।
- 10वीं का रिजल्ट के लिए UP10<space> रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा।
- 12वीं का रिजल्ट के लिए UP12<space> रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा।
प्रादेशिक
आत्मरक्षा के लिए कुंग फू का प्रशिक्षण जरूर लें महिलाएं: उपेंद्र तिवारी

लखनऊ। कुंग फू खेल काफी प्राचीन खेल है, यह देश की आत्मा में बसता है। गरीब-गुरबे इस खेल को खेलते थे। वे स्वस्थ और प्रसन्नचित्त जीवन जीते थे। जब से हम अपनी धरोहर और संस्कृत से नाता टूटा है तब से स्वस्थ और खुशहाल जीवन एक सपना बनता जा रहा है। यह उदगार प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने 13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अथिति के तौर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देशवासियों को स्वस्थ रखने के लिए फिट इंडिया का अभियान चला रखा है। यूपी इसमें पूरी जोर शोर से शिरकत कर रहा है। कुंग फू खेल के प्रति जोर देते हुए कहा कि यह खेल समाज के हर तबके हर उम्र के लिए लाभदायी है इसलिए इस खेल को जरूर अपनाना चाहिए। इस खेल से स्वस्थ फिट रहता है। साथ आत्म रक्षा भी होती है।
तिवारी ने कहा कि यह खेल महिलाओं की लिए वरदान साबित हो सकता है। इस खेल का प्रशिक्षण लेकर अपनी रक्षा कर सकती हैं। इसलिए महिलाएं कुंग फू खेल का प्रशिक्षण जरूर लें। उन्होंने कुंग फू फेडरेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को स्वस्थ करने का बीड़ा उठाने का बहुत ही सराहनीय कार्य हैं। इस मौके पर खेल निदेशक डा.आर.पी. सिंह ने कहा कुंग फू खेल आज समाज की आवश्यकता है। इस खेल को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए खेल विभाग हर संभव मदद करेगा।
-
मनोरंजन2 days ago
‘पानीपत’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, पहले वीकेंड का कलेक्शन रहा बेहद खराब
-
प्रादेशिक2 days ago
13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का लखनऊ में हुआ शुभारम्भ
-
उत्तराखंड2 days ago
उत्तराखंड के लाल का कमाल, हवा से चलने वाली बाइक बनाकर रचा इतिहास
-
उत्तराखंड1 day ago
विश्व मानवाधिकार दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का खास संदेश
-
नेशनल2 days ago
विदेश जा सकेंगे रॉबर्ट वाड्रा, अदालत ने दी इजाजत
-
बिजनेस1 day ago
टैक्स बचाने के लिए ये विकल्प हैं सबसे खास
-
मनोरंजन23 hours ago
पापा बने कॉमेडियन कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटी को जन्म
-
नेशनल1 day ago
निर्भया के दोषियों को इस दिन दी जा सकती है फांसी, सताने लगा मौत का डर