Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बस कुछ घंटों बाद जारी किया जाएगा यूपी बोर्ड 10वींं, 12वीं का रिजल्ट

Published

on

Loading

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज बस कुछ ही घंटों बाद जारी कर दिये जाएंगे। बोर्ड आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर परीक्षा के नतीजे जारी कर देगा। बोर्ड एक ही दिन दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी करेगा और बताया जा रहा है कि दोनों परीक्षा के नतीजे अलग-अलग टाइम पर जारी हो सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार 12वीं कक्षा का रिजल्ट करीब दोपहर 12:30 बजे जबकि 10वीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर बाद 1.30 बजे तक जारी किया जा सकता है। परीक्षा का रिजल्ट यूपी बोर्ड के मुख्यालय इलाहाबाद से जारी किया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब यूपी बोर्ड के रिजल्ट अप्रैल में ही जारी किए जा रहे हैं। हर साल ये नतीजे मई में जारी किए जाते हैं। इस बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने अप्रैल महीने की शुरुआत में बता दिया था कि परीक्षा के रिजल्ट अप्रैल में जारी कर दिए जाएंगे।

इस साल बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन भी जल्द कर दिया था। बोर्ड ने 6 फरवरी से 10 मार्च 2018 तक दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित कर दी थी। इस बार बोर्ड परीक्षाएं काफी चर्चा का विषय भी रही थीं, जिसकी वजह थी सरकारी की ओर से नकल को लेकर की गई कार्रवाई। इस दौरान करीब 11 लाख उम्मीदवारों ने बीच में ही परीक्षा छोड़ दी थी।

8549 केद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 10वीं कक्षा में 36,55,691 छात्र और 12वीं में 29,81,327 छात्र शामिल हुए थे। इसके साथ ही इस बार परीक्षा शुरू होने के 2 दिनों में 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। 3 दिनों में छात्रों की संख्या बढ़कर 10 लाख 40 हजार हो गई। बता दें कि 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने बीच में परीक्षा छोड़ दी थी। बताया जा रहा है कि जो लोग परीक्षा से बाहर हुए हैं, उनमें 75 फीसदी उम्मीदवार बांग्लादेश और नेपाल के थे।

रिजल्ट की घोषणा होने से पहले ही फेल हो गए यूपी बोर्ड इंटर के 4.69 लाख छात्र

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending