Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

83 हजार के जूते पहनकर भाई से मिलने पहुंची जाह्नवी, टी-शर्ट की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Published

on

Loading

मुंबई श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले ही स्टार का तमगा हासिल कर लिया है। जाह्नवी की हर छोटी बड़ी एक्टिविटी सुर्खियों में आ जाती है। आपको बता दें कि उनकी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिलहाल उनकी फिल्म का पोस्ट प्रॉडक्शन काम चल रहा है। इस बीच जाह्नवी एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। आईए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

जाह्नवी कपूर

साभार इंटरनेट

दरअसल धड़क की शूटिंग पूरी होने के बाद जाह्नवी पापा बोनी कपूर के साथ भाई अर्जुन से मिलने उनके घर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पिंक प्रिंटेड टीशर्ट, ब्लू रिप्ड जींस और Gucci ब्रांड के जूते पहने थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी टीशर्ट और जूतों की कीमत करीब 1.50 लाख रु. थी।

जाह्नवी कपूर

साभार इंटरनेट

जाह्नवी की पिंक टी-शर्ट की कीमत 63 हजार रुपए है। वहीं उनके ब्लैक कलर के लेदर वाले जूते की कीमत 83 हजार रुपए हैं। बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर की बॉन्डिंग जाह्नवी और खुशी से पहले से बेहतर हुई है। खबर है कि अर्जुन अपनी तीनों बहनों के साथ लंदन छुट्टियां मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर

साभार इंटरनेट

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending