Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

पीरियड्स से जुड़ी ये बातें जानकर लड़के भी महसूस कर सकतें हैं, दर्द के वो दिन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हाल ही में अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी, नाम था ‘पैडमैन’। फिल्म में लड़कियों और महिलाओं द्वारा पीरियड्स के समय पैड्स प्रयोग करने को लेकर जागरूकता का सन्देश था। फिल्म ने जनता के बीच काफी अच्छा सन्देश दिया। इसी क्रम में हम भी आपको पीरियड्स के बारे में कुछ अनसुनी जानकारियां देने जा रहे हैं। जो लड़कों को जानना बहुत ज़रूरी है। इन बातों को जानकर लड़कियों और महिलाओं के लिए आपका सम्मान और बढ़ जाएगा।

  • पीरियड्स के समय महिलाओं को बेहद दर्द होता है जिसे मेंस्ट्रुएल क्रैम्प्स कहते हैं। यह दर्द कभी-कभी लेबर पेन के बराबर भी हो सकता है।
  • कोई भी महिला अपनी जिंदगी के औसतन लगभग 3500 दिन पीरियड्स के दौरान ही गुजार देती है।
  • सर्दियों के समय में आने वाले पीरियड्स, गर्मियों के महीने में आने वाले पीरियड्स की अपेक्षा अधिक लंबे और कहीं ज्यादा दर्द वाले हो सकते हैं।
  • साल 1946 में “द स्टोरी ऑफ मेंस्ट्रुएशन” नामक फिल्म में पहली बार वेजाइना शब्द का प्रयोग किया गय़ा था।
  • किसी भी पीरियड की सामान्य अवधि के दौरान महिलाओं का लगभग आधे कप से अधिक खून बह जाता है।
  • एक शोध के अनुसार धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन करने वाली महिलाओं का मेनोपॉज अपेक्षाकृत जल्दी आता है।
  • महिलाओं के मासिक धर्म के लिए पीरियड शब्द का प्रयोग लगभग 200 साल पहले किया गया था। इसे लैटिन शब्द पीरियोडस से लिया गया है जिसका अर्थ होता है बार-बार दोहराई जाने वाली कोई चीज।
  • वियतनाम के सायगोन नामक शहर में किसी महिला से अफीम नहीं बनवायी जाती थी। मान्यता थी कि पीरियड में औरत के छूने से अफीम कड़वी हो जाती है।
  • प्राचीन समय में माना जाता था कि पीरियड के समय निकलने वाले खून से मस्से, घेंघा, मिर्गी, कोढ़ एवं सरदर्द आदि चीजें ठीक हो सकती थीं। इसे वशीकरण और भूतों को भगाने में भी प्रयोग किया जाता था।
  • विकेरिअस मेंस्ट्रुएशन एक ऐसी अवस्था होती है जब पीरियड के समय किसी महिला के यूट्रस के स्थान पर नाक, कान, आंखों और फेफड़ों से भी खून आ सकता है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending