Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नौकरी के नाम पर शख्स ने महिला से की अश्लील हरकत, पुलिस ने जो किया वो शर्मनाक है

Published

on

शख्स

Loading

लखनऊ। भारत में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं से उत्तर प्रेदश की राजधानी लखनऊ भी अछूता नहीं है। लखनऊ में छेड़छाड़ का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला ने बताया कि शख्स ट्रेनिंग के बहाने उसे सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला के विरोध करने पर युवक उसे धमकाते हुए झाड़ियों में खींचने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला। सीमा विवाद के चलते महिला थानों के चक्कर काटती रही लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी।

शख्स

साभार इंटरनेट

महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी मुलाकात अशोक नाम के एक शख्स से हुई थी। उसने एक टेलीकॉम कंपनी में महिला को 15 हजार रुपए की नौकरी दिलाने का वादा किया था। 22 और 23 अप्रैल के ट्रेनिंग के नाम पर अशोक महिला को कई जगहों पर ले गया। 24 तारीख को ट्रेनिंग का आखिरी दिन बताकर महिला को सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया तो वह वहां से भाग निकला।

शख्स

साभार इंटरनेट

पीड़िता ने बताया कि उसने अपने पति को और 1090 को फोन कर इस घटना की सूचना दी। बाद में महिला पीजीआई थाने पहुंची जहां सीमा विवाद के चलते उसे आशियाना थाने में भेज दिया गया। आशियाना थाने में घटना पीजीआई थाना क्षेत्र का बताकर उसे दोबारा पीजीआई थाना भेज दिया गया। महिला ने बताया कि अभी तक उसकी शिकायत किसी भी थाने में दर्ज नहीं हो सकी है। नियमानुसार अगर किसी महिला के साथ छेड़छाड़ होती है तो पीड़ित महिला किसी भी थाने में एफआईआर दर्ज करा सकती है। लेकिन इस महिला को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यह अपने आप में  बेहद शर्मनाक है।

प्रादेशिक

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एयरपोर्ट के गेट नंबर 5 के पास वॉच टावर पर गोलियां चलने की आवाज सुनाई पड़ने के बाद लोगों ने देखा कि सिपाही की गर्दन में गोली लगी है। कांस्टेबल को एयरपोर्ट के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक जवान की पहचान सी विष्णु (25) के रूप में हुई है। वह 2022 में सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था। वह मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला था।

इस घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर पर स्थिति तनावग्रस्त है। सीआईएसफ के शीर्ष अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, इस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पूरी कहानी पता चल सके।

Continue Reading

Trending