Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अरे… विराट कोहली की चहेती अनुष्का बन गईं ब्रांड एंबेसडर

Published

on

Loading

अनुष्का शर्मा का नाम आते आपको तुरंत ही मशहूर ​क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली याद आ जाएगा। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की अभी ही शादी हुई है। फिल्म सुल्तान फेम मशहूर अभिऩेत्री अनुष्का का कहना है कि मैंने हमेशा ही अपने किरदारों के साथ प्रयोग किए हैं।

अनुष्का शर्मा को स्टैंडर्ड चार्टड बैंक का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया, इसी अवसर पर हरदिल अजीज इस अदाकारा ने अपने बारे में कुछ बातें शेयर की।

अनुष्का ने कहा, मैंने शुरू से ही हमेशा अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने की कोशिश की है।उन्होंने कहा, इस साल मैं ऐसी फिल्में कर रही हूं जिसमें मेरे किरदार काफी अलग होंगे।

अपने नए विज्ञापन में अनुष्का बेटी, मां और नानी के तीनों किरदारों में नजर आएंगी। अनुष्का ने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी ट्रिपल भूमिकाएं नहीं निभाई थीं इसलिए पहली बार ऐसा करते हुए वह बेहद उत्साहित थीं। अनुष्का की आगामी फिल्मों में ‘जीरो’ और संजय दत्त के जीवन पर बन रही बायोपिक शामिल है।

अभिनेत्री ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म होने पर मौत की सजा के प्रावधान और कठुआ व उन्नाव दुष्कर्म मामले पर अनुष्का शर्मा ने कहा कि वह इन घटनाओं से बेहद आहत हैं। यहां तक कि जब भी वह इस बारे में सोचती हैं या बात करती हैं, भावुक हो जाती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

इनपुट आईएएनएस

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending