Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गांव की जनता को सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी ही नहीं : योगी

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांव की जनता को अभी भी सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं है, गांवों में जागरूकता लाकर ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह 2018 (  ) को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर योगी ने खुले में शौच से मुक्त हुए पांच गांवों के प्रधानों को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र दिया। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को भी सम्मान दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज अभियान और पंचायतों को राष्ट्र के विकास की धुरी बनाने के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। गांव से पलायन रोकने के लिए गांवों को साधन संपन्न बनाएंगे।

योगी ने कहा, वास्तव में गांव में जनता को सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी नहीं है। ऐसे में दलाल और भ्रष्टाचार पनपता है। गांव के लोगों में जागरूकता लाकर ही भ्रष्टाचार रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हर नागरिक के विकास का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने 38 लाख जन-धन के खाते बैंकों में खुलवाए। 80 हजार करोड़ रुपए खातों में जमा हुए उसके माध्यम से उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, खाद-बीज और अन्य योजना में 38 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

इनपुट आईएएनएस

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending