Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

क्या आपको पता है सचिन की पहली कार कौन सी थी, जानिए ऐसी ही कुछ और बातें…

Published

on

Loading

मास्टर ब्लास्टर, क्रिकेट का भगवान जैसे नामों से मशहूर सचिन तेंडुलकर का आज जन्मदिन हैं। इस दौरान सभी जगह उनके बनाए कीर्तिमानों की चर्चा होगी, उनकी बैटिंग स्टाइल  पर बात होगी लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं सचिन के बारे में कुछ ऐसी बातें जो शायद आपको अभी तक पता नहीं होंगी:

  1. मास्टर ब्लास्टर की पहली कार मारूति 800 थी।
  2. सचिन 1995 में वेष बदलकर रोजा फिल्म देखने गए हां यह अलग बात है कि उनका चश्मा गिर गया और नकली दाढ़ी के बावजूद पब्लिक ने उन्हें पहचान लिया।
  3. क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों के महान खिलाड़ी भी सचिन के फैन हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं। इनमें प्रमुख हैं टेनिस स्टार पीट सैंप्रास, बोरसि बेकर, महान फुटबॉलर डियागो मैराडोना।
  4. सचिन को मैलॉडी किंग किशोर कुमार और ब्रिटिश ग्रुप डायर स्ट्रेट के गाने पसंद हैं। उनका नाम भी मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा गया है।
  5. सचिन तेंडुलकर सौरव गांगुली को बाबू मोशाय कहकर पुकारते हैं और सौरव उन्हें छोटा बाबू कहते हैं।
  6. सचिन महान टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकेनरो के बहुत बड़े फैन हैं। एक जमाने में सचिन ने मैकेनरो की ही तरह लंबे बाल रखे थे।
  7. सचिन को परफ्यूम और घडि़यां इकट्ठी करने का बहुत शौक है।
  8. सचिन की अपनी पत्नी अंजलि से पहली मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी जब सचिन 1990 में इंग्लैंड के टूर से वापस लौटे थे।
  9. 2007 में लॉर्ड टेस्ट के दौरान हैरी पॉटर के स्टार एक्टर डेनियल रेडक्लिफ ने लाइन में लगकर सचिन का ऑटोग्राफ लिया था।
  10. टीम की बस में सचिन तेंडुलकर हमेशा अगली कतार में लेफ्ट विंडो सीट पर बैठा करते थे। उनका मानना था कि ऐसा करने से वह बेहतर खेलते है।
  11. मशहूर उद्योगपति रिचर्ड ब्रॉन्सन वर्जिन कॉमिक्स में सचिन तेंडुलकर को सुपरहीरो मास्टर ब्लास्टर के रूप में पेश करने का प्लान बना रहे हैं।
  12. सचिन की बेटी सारा का नाम सहारा कप से प्रेरित होकर रखा गया है। यह पहला टूर्नामेंट था जिसे 1997 में सचिन ने अपनी कप्तानी में जीता था।

खेल-कूद

पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

मुल्लांपुर। आईपीएल 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

बीसीसीआई ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। जिसमें बताया गया है कि इस सीजन में टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

बात अगर मैच की करें तो 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई ने 9 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। एमआई वर्तमान में सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Continue Reading

Trending