Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

जल्द ही मां बनने वाली हैं टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा

Published

on

Loading

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सनसनी का नाम लेते ही सिर्फ एक ही नाम आता है। सानिया मिर्जा। सानिया मिर्जा जहां अपने खेल से लोगों के दिल में बसती हैं वहीं उनकी खूबसूरती के चर्चें भी भारत में तो हैं ही पाकिस्तान में भी लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

पर यहां मामला दूसरा है इसे सुनेंगे तो आप को खुश होेगी। अब आपके जेहन में यह दौड़ रहा आखि​र मामला क्या है। हम आपको बताते हैं भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी व हरदिल अजीज सानिया मिर्जा मां बनने वाली हैं। सानिया मिर्जा और उनके हमसफर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक माता-पिता बनने वाले हैं।

सानिया मिर्जा ने यह जानकारी अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटा साझा करते हुए दी। उन्होंने लिखा, “हम कुछ समय बाद माता-पिता बन जाएंगे। हमने इस बारे में बहुत सोचा और यह निर्णय लिया कि परिवार शुरू करने का यह सही समय है।”

उन्होंने लिखा, “जब हमें इस बारे में जानकारी मिली, तो हम बहुत खुश हुए और अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों के साथ यह खुशी साझा करने के लिए हम और इंतजार नहीं कर सकते थे। हम अपने जीवन के इस नए पड़ाव में जाने और माता-पिता के रूप में अपना जीवन शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।”

सानिया मिर्जा ने अपने 15 वर्ष के लंबे करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। सानिया-शोएब ने 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी।

इनपुट आईएएनएस 

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending