मनोरंजन
ये क्या? शिल्पा शिंदे ने शेयर किया पोर्न वीडियो और वजह थी ये?
मुंबई। बिग बॉस सीजन 11 की विनर रही शिल्पा शिंदे एक बार फिर खबरों में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोर्न वीडियो शेयर किया है जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। खुद हिना खाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने भी ऐसा करने पर शिल्पा को जमकर लताड़ लगाईं है।
दरअसल पिछले काफी वक्त से एक एमएमएस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था जिसे लेकर ये अफवाहें फैलाई जा रही थी कि वीडियो में दिख रही महिला शिल्पा शिंदे हैं। हालांकि उसमें वो नहीं थीं। अब शिल्पा ने वीडियो में नज़र आ रही लड़की का दूसरा एमएमएस शेयर करते हुए लिखा कि जिस वीडियो को उनका नाम बताकर बदनाम करने की कोशिश की गई उसमें नज़र आ रही लड़की ये है।
शिल्पा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कृपया इसे देखिए, जिन्हें कोई काम धंधा नहीं है वह लोगों की जिंदगी इस तरह से बर्बाद करने की कोशिश करते हैं। ये है उस असली लड़की का वीडियो जो शिल्पा शिंदे का MMS leak हुआ है ऐसा बोला जा रहा है।’ हालांकि शिल्पा का ये अंदाज हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को रास नहीं आया।
रॉकी ने ट्वीट किया, ‘जो भी आपके साथ हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मैं आपसे एक बात पूछना चाहता हूं कि क्या आपने वीडियो पोस्ट में महिला की सहमति का सबूत दिया, क्या आप इसे पोस्ट कर सकती हैं? आप इसके खिलाफ दावा कर सकती हैं? एक जिम्मेदार सिलेब होने के नाते सोशल मीडिया पर पोर्न प्रमोट करने की बजाय कानून का सहारा नहीं लेना चाहिए क्या?’
हिना खान ने भी बॉयफ्रेंड रॉकी की प्रतिक्रिया को सही ठहराते हुए ट्वीट किया, ‘बड़े दुख की बात है, किसी के फैन्स या ट्रोल सोशल मीडिया पर कुछ भी कहकर दूर हो सकते हैं लेकिन एक पब्लिक फिगर और सेलेब होने के नाते हम सिर्फ एक ट्वीट के जरिए लाखों तक पहुंचते हैं और इसलिए हमें कम से कम बहुत सावधान और जिम्मेदार रहना चाहिए। खासकर इनदिनों में, रियल लाइफ कोई रियलिटी शो नहीं है।’
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
आध्यात्म3 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तराखंड3 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी