Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया , चमके कृष्णप्पा गोथम

Published

on

Loading

आईपीएल के सीज़न-11 के रोमांचक मुकाबले में रविवार को कृष्णप्पा गोथम ने राजस्थान रॉयल्स को हारे हुए मैच में जीत दिला दी। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अब आईपीएल की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर आ गई है।

सुपर संडे को हुए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए जबरदस्त मुकाबले संजू सैंमसन ने ताबड़तोड़ 52 रन और बेन स्टोक्स ने 40 की अच्छी बैटिंग की। लेकिन कृष्णप्पा गोथम की शानदान बैटिंग पूरे मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।अंतिम ओवरों में कृष्णप्पा गोथम ने 11 बॉल में 33 रन की धमाकेदार बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल सीजन-11 के अंतर्गत खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाया। इस  मैच में मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 72 रन और ईशान किशन ने 58 रनों के बेहतरीन पारियां खेली। 168 रनों के लक्ष्य को राजस्थान की टीम ने 19.4 ओवर में 168 रन बनाकर हासिल कर लिया।

यह जीत राजस्थान के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस जीत की बदौलत राजस्थान लगातार मिल रही हार से हटकर जीत के रास्ते पर आ गया है। वहीं मुंंबई को इस हार ने अपनी पोज़ीशन से अंक नीचे गिरा गया है। मुंबई अब आईपीएल की अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending