Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस होटल में महिलाओं के बदन पर परोसा जाता है खाना

Published

on

Loading

अब वक्त ऐसा आ गया है कि लोग अब चीजों को बेचने के लिए उसके प्रचार और प्रसार के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है जापान का ‘न्योटाइमोरी एक्सपीरियंस’ होटल। यह होटल काफी फेमस है और इसकी वजह यह है कि यहां पर खाना महिलाओं के शरीर पर परोसा जाता है। ख़बरों की माने तो इस अजीब ढंग से परोसे गए खाने को खाने के लिए लंबी लाइन भी लगती है।

 

खबरों के मुताबिक न्यूड महिलाओं को पूरी तरह से कई व्यजनों से सजा दिया जाता है। ये डाइनिंग टेबल पर होता है। यहां आने वाले ग्राहक उस महिला के शरीर पर रखे खाने को इच्छानुसार ही काटकाट कर खाते हैं। जिसे जो भी पसंद है वो खा सकता है। आमतौर पर यहां पर सुशी मछली परोसी जाती है।

न्यूड शरीर पर खाना परोसने का ये अजीब चलन जापान में सालों से है। इसे ही न्योटाइमोरी (Nyotaimori) या बॉडी सुशी कहते हैं। इस शब्द का मतलब है शरीर से बनी हुई प्लेट।

Nyotaimori Experience होटल की वेबसाइट के मुताबिक बॉडी सुशी का एक्सपीरियंस वे जापान के साथ कई देशों में दे रहे हैं। इससे पहले चीन में भी ये चलन था, लेकिन बाद में इसका जमकर विरोध हुआ। लोगों का मानना था कि ऐसे खाना परोसाना बेहद घटिया, टॉर्चर और इंसान का अपमान है। इससे इंसानी शरीर को महज एक चीज की तरह देखा जाने लगा था। तमाम विरोधों के बाद चीन और कुछ देशों में इसपर बैन लगा दिया गया। हालांकि, इसकी पॉपुलरिटी के कारण असली महिलाओं की जगह नकली पुतले या केक से बनी बॉडी का इस्तेमाल किया जाने लगा।

#food #hotel #interestinghotels #Nyotaimori #NyotaimoriExperience

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending