Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महेश बाबू की इस फिल्म ने पहले ही दिन कमाए 60 करोड़ रुपए, बालीवुड हिला

Published

on

Loading

दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्रीज के मशहूर सितारे महेश बाबू की एक फ़िल्म ने पहले दिन करीब 60 करोड़ रुपए का कारोबार कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब आप में जिज्ञास हो रही होगी कि आखिरकार इस फिल्म का नाम क्या है। ज्यादा इंतजार नहीं करने देंगे हम आपको।

इस फिल्म का नाम है भारत अने नेनु । हरदिल अजीज अभिनेता महेश बाबू की फिल्म भारत अने नेनु ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया।

महेश बाबू आंध्र प्रदेश के सीएम का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म’भारत एएन नेनु’ में एक पढ़ा लिखा युवक, युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ता नज़र आएगा। इस रोल को महेश बाबू ने बखूबी निभाया है।

तेलगु फिल्म’भारत एएन नेनु’ 20 अप्रैल को रिलीज हुई। इसने भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाई की। महेश बाबू की फ़िल्म भारत अने नेनु ने पहले दिन ही 60 करोड़ का विश्व स्तर पर कुल बिजनेस किया। इस फ़िल्म ने बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारत की कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत अने नेनु ने 45 करोड़ केवल भारत मे ही कमाएं है और 15 करोड़ विदेशों में कमाएं है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending