Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उप्र : लखनऊ नगर निगम 2 रूपये में मुहैया कराएगा साइकिल

Published

on

Loading

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में लखनऊ नगर निगम ने लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुये और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। इसके तहत नगर निगम जनता को महज दो रूपये के किराये पर साइकिल उपलब्ध कराएगा। निगम की यह कवायद शुरू हो गयी है। लोगों को इसके लिए निगम की ओर से लॉन्च किया गया एक ऐप डाउनलोड करना होगा।

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसके बारे में बताया कि निगम ने साइकिल योजना शुरू की है। एक घंटे के लिए महज दो रूपये में साइकिल दी जाएगी। इसके लिए लोगों को ‘जूमकार ऐप’ डाउनलोड करना होगा।

उन्होंने बताया कि निगम से उपलब्ध साइकिल जीपीएस तकनीक से लैस होगी। इसका भुगतान पेटीएम से किया जा सकेगा।

निगम से जुड़े पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण के मुताबिक पहले चरण में 12 स्थानों पर यह सेवा उपलब्ध होगी। चयनित स्थानों में मुख्यतौर पर जनेश्वर मिश्र पार्क, ग्वारी चौराहा, पत्रकारपुरम, हुसड़िया चौराहा, हनीमैन चौराहा, सिंगापुर मॉल शामिल हैं। साइकिल का लॉक भी कोड से संचालित होगा। लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए किराया महज दो रूपया रखा गया है लेकिन बाद में इसे 20 रूपये तक बढ़ाया जाएगा।

अपर नगर आयुक्त पी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि यह सेवा 24 घंटे उपलबध रहेगी। जीपीएस से लैस होने और कोड की व्यवस्था होने की वजह से इसमें मैनपॉवर की भी जरूरत नही होगी। साइकिल को शहर में कहीं भी ले जाने की अनुमति होगी हालांकि इसे वापस इसे तय स्थान पर ही खड़ा करना होगा।

उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में कुछ जगहों पर ही इसकी पार्किंग की व्यवस्था की गई है बाद में इसे और बढ़ाया जाएगा। शनिवार से यह सेवा पूरे शहर में शुरू हो जाएगी।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending