Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

VIDEO : बाजीराव को छोड़ जग्गा जासूस के साथ कहां चल दीं मस्तानी

Published

on

Loading

काफी दिनों बाद बॉलीबुड की पुरानी जोड़ी एक बार फिर से एक साथ दिखी। हम बात कर रहे हैं, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की। दोनों ही बॉलीवुड सितारे 19 अप्रैल को मिजवान वेलफेयर सोसाइटी (एमडब्ल्यूएस) के लिए मुंबई में रैंप पर एक साथ दिखें।

फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किए गए शानदार सफेद चिकनकारी लहंगे में दीपिका बहुत खूबसूरत लग रहीं थी, वहीं रणबीर सफेद कुर्ते और पेजामें के साथ काले रंग के नेहरू-कॉलर जैकेट में बहुत ही जच रहे थें।

फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ हंसी मज़ाक करते हुए दीपिका,रणवीर।

दीपिका और रणबीर ने रैंप पर वॉक करते हुए एक दूसरे को मज़ाकिए लहजे में भी देखा, इससे दोनों ही बॉलीबुड कलाकारों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई। दीपिका-रणबीर इवेंट के अंत में फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ हंसी मज़ाक करते हुए रैंप पर वॉक करते हुए दिखें।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending