Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

श्रद्धा की भी सज गई डोली, ये तलाकशुदा एक्टर है दुल्हा, जानकार चौंक जाएंगे आप

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की जिन एक्ट्रेस को देखकर आपको पहली नज़र में प्यार हो सकता है, उनमें श्रद्धा कपूर का नाम पहले नंबर पर है। श्रद्धा ‘आशिकी-2’ से बॉलीवुड में आईं और आते ही सबके दिलों पर छा गईं। देश के कई लड़के तो बस इसी ख़ुशी में जी रहें हैं कि श्रद्धा की अभी शादी नहीं हुई है। लेकिन उन लड़कों के लिए एक शोक समाचार हैं। श्रद्धा की शादी होने जा रही है। वो भी उस एक्टर से जिनका अभी हाल ही में तलाक हुआ है। नाम है, फरहान अख्तर।

सबके दिलों में फिट और बॉलीवुड में हिट श्रद्धा और फरहान को कई बार एक साथ घूमते देखा गया है। दोनों की दोस्ती ‘रॉक ऑन-2’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। ख़बरों की माने तो तभी से दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। ख़बरें तो यहां तक आ रहीं थीं कि श्रद्धा कपूर की वजह से ही फरहान अख्तर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था। अब बॉलीवुड के गलियारों से खबरें आ रहीं हैं कि फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर जल्द एक-दूसरे से शादी कर सकते हैं।

आपको पता ही होगा कि फरहान अख्तर मशहूर शायर, गीतकार जावेद अख्तर के बेटे हैं और खुद भी अच्छी शायरी-कविता लिखते-पढ़ते हैं। इसके साथ-साथ वो एक सिंगर, डायरेक्टर, राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। अगर दोनों की शादी होती है तो श्रद्धा, फरहान से जिंदगी भर गाने, शायरी, ग़ज़ल, नज़्म सुन सकती हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending