Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

40 साल बाद YouTube की मदद से अपने परिवार से मिले मणिपुर के खोमदान सिंह

Published

on

Loading

आपने ऐसी कई ख़बरें सुनी होंगी जिसमें फेसबुक के ज़रिए बिछड़े लोग अपने परिवार से मिल जाते हैं। आज मैं आपको एक ऐेसे शख्स के बारे में बताने जा रहा हूं जो 40 साल से अपने परिवार से दूर था लेकिन अब YouTube की मदद से अपने परिवार से वापस मिल गया है।

मैं जिस शख्स की बात कर रहा हूं उनका नाम खोमदान सिंह है और वो मणिपुर के रहने वाले हैं, उनकी उम्र 66 वर्ष है। खोमदान सिंह जब 1978 में इंफाल में अपने घर से चले गये थे तब वह 26 साल के थे। परिवार को पता नहीं चला कि 40 सालों तक वह कहां थे। अब उनके परिवार को उनके एक पड़ोसी ने पुराने गाने गा रहे भूरे बाल और दाढ़ी वाले एक व्यक्ति का वीडियो दिखाया।

खोमदान मुम्बई के फोटोग्राफर फिरोज शाकिर को मुम्बई की सड़कों पर भटकते हुए मिले। शाकिर को उनके बारे में पता चला और उन्होंने उनका गाना गाते एक वीडियो बनाकर उसे नवंबर में यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। इस क्लिप में उन्होंने खुद को मणिपुर का निवासी खोमदान सिंह बताया। इस पर उनके एक पड़ोसी की नजर पड़ी। परिवार के सदस्यों ने सोचा कि वह उनका खोमदान हो सकता है और उन्होंने इंफाल पुलिस से संपर्क किया। इंफाल पुलिस ने मुम्बई पुलिस से संपर्क किया।

ख़बरों के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने खोमदान सिंह की युवा अवस्था का फोटो हमें भेजा। उसके आधार पर हमने बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का पता लगाया और उसे थाने ले आए।’’ बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह के परिवार के सदस्यों को सूचना दी गयी और अब वे मुम्बई आ रहे हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending