Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मस्जिद में बच्चियों को जिंदा जलाने की कोशिश

Published

on

women-burn

Loading

सहारनपुर। यूपी में जादू-टोने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मुअज्जिन ने दो बच्चियों पर टोना-टोटका करना चाहा और विरोध करने पर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि बच्चियों के शोर मचाने पर लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों की जान बच गई।

ये लोमहर्षक घटना सहारनपुर के ननौता कस्बे की है। मस्जिद में मुअज्जिन गंगोह निवासी मुर्सलीन बच्चों को उर्दू व अरबी भी पढ़ाता है। शनिवार को मुर्सलीन ने उसके पास उर्दू और कुरान पढ़ने आई आठ साल की शिफा खान और उसकी एक सहेली पर तंत्र क्रिया करने का प्रयास किया। बच्चियों ने विरोध किया तो उसने दोनों पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। धुआं उठता देख लोग कमरे की ओर दौड़े और बच्चियों को बचाया। शिफा गंभीर रूप से झुलस गई, लेकिन उसकी सहेली का सिर्फ हाथ जला। लोग मुर्सलीन को पकड़कर पीट रहे थे तभी वहां नगर पंचायत चेयरमैन अफजाल खान भी पहुंच गए। वह हंगामे को शांत कराने लगे, इसी बीच आरोपी मुर्सलीन फरार हो गया। पुलिस ने शिफा के भाई जमशेद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तलाशी में मुसर्लीन के कमरे से दो छुरियां और कुछ अन्य सामान बरामद हुए हैं। वहीं गंभीर हालत में शिफा को देहरादून के जोली ग्रांट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending