Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पहले तो बेटियों का जिंदा रहना जरूरी : शबाना आजमी

Published

on

Loading

जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी नृशंस हत्या करने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा, सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के प्रभावी बनने के लिए हमारी बेटियों का जिंदा रहना जरूरी है।

अवसर था अनु और शशि रंजन के आयोजित 20वें बेटी एफएलओ ग्रेट अवार्ड्स-2018 का। इस समारोह में अभिनेता जितेंद्र, अमित साध, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, गायक अनूप जलोटा और अमृता फडणवीस भी शामिल हुए।

Shabana Azmi,  20th Beti FLo GR8 Women Award 2018

देश में आजकल जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ रेप कांड और उन्नाव रेप कांड की चर्चा जोरों पर है। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए राजनीतिक दल, कई समाज सेवी संस्थाएं, छात्र, बालीवुड जगह जगह प्रदर्शन कर रहे है।

शबाना ने कहा, हमारा देश एक ही समय में कई सदियों में रह रहा है। हम 18वीं, 19वी, 20वीं और 21वीं सदी में एक ही समय में रह रहे हैं और इसका अनुभव हम देश में महिलाओं के साथ हो रहे व्यवहार में कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने कहा, हमारी महिलाओं ने अपने संबंधित करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और नेतृत्वकर्ता बनी हैं, लेकिन दूसरी ओर हम ऐसी खबरें पढ़ते और देखते हैं, जिसे बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हम सबको एकजुट होना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की घटनाएं नहीं हों।

उन्होंने कहा, हम हमेशा कहते हैं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और हमें इस बारे में काम करना चाहिए, लेकिन इसके लिए, सबसे पहले हमारी बेटियों का जिंदा रहना जरूरी है।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक दुखद और दहलाने देने वाली घटना है। इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। अगर हम समाज के रूप में एक आठ साल की बच्ची की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं हैं, तो फिर यह बेहद शर्मनाक बात है।

इनपुट आईएएनएस

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending