Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आप सभी को हैपी न्यू ईयर

Published

on

Loading

आपको विशु की हार्दिक शुभकामनाएं! आज विशु यानि मलयाली नववर्ष का पहला दिन। यह केरल का प्रसिद्ध उत्सव है। यह मलयालम महीने मेदम की पहली तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन से धान की बुवाई का काम शुरू होता है।
विशु की सुबह होते ही बच्चों के कान में कणी-कणी कह कर उन्हें नींद से जगाया जाता है। कणी यानि फलों से भरी टोकरी। इसके बाद बच्चों को फलों की दावत दी जाती है। केरल के हर घर में गाना-बजाना और संगीत के कार्यक्रम होते हैं।
आज के दिन अय्यप्पा के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होती है। विशु का अर्थ विष्णु भी है इसलिए आज विष्णु या कृष्ण जी को टोकरी में रखकर उसमें कटहल, कद्दू, पीले फूल, नारियल, शीशा आदि रखकर सजाया जाता है।
इस त्यौहार पर घर के बड़े परिवार के छोटे बच्चों को पैसे देते हैं, ठीक वैसे ही जैसे ईद में बच्चों को ईदी दी जाती है। इसे यहां विशु कैनीतम कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे बच्चों का भविष्य समृद्ध होता है। आज के ही दिन महिलाएं सदया नाम का एक भोज तैयार करती हैं इसमें कद्दू, आम, लौकी,करेला से शाकाहारी पकवान बनाए जाते हैं।
आज भले ही खेती और किसानों की कद्र ना हो लेकिन भारत पारंपरिक तौर पर कृषि प्रधान देश रहा है और किसान की हैसियत यहां अन्नदाता की थी। इसीलिए इस समय जब फसल कटती है तब देश भर के अलग-अलग प्रांतों में त्यौहार मनाए जाते हैं। जैसे पंजाब में वैशाखी, असम में बिहू, बंगाल में पोइला बैशाख, तमिलनाडु में पुथंडु और केरल में विशु। ये सब एक-दो दिन आगे-पीछे मनाए जाते हैं। एक बार फिर सभी को नव वर्ष की बधाई।

ट्विटर ने बनाई स्पेशल इमोजी

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने 14 अप्रैल को तमिलनाडु और केरल के नववर्ष क्रमश: पुथंडू व विशु के लिए पहली बार इमोजी पेश की। इमोजी 14 अप्रैल को पूर्वाह्न नौ बजे से 15 अप्रैल तक सक्रिय रहेगी। इमोजी यूज़ करने के लिए लोगों को ‘#हैप्पीपुथंडू’ और ‘#हैप्पीविशू’ तमिल, मलयाली या इंग्लिश भाषा में लिखना होगा।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending