Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

सायना नेहवाल राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी

Published

on

Loading

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया)| राष्ट्रमंडल खेल 2018 के बैडमिंटन महिला एकल फाइनल भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने जीत कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर किया। राष्ट्रमंडल खेल में बैडमिंटन महिला एकल फाइनल रविवार के दिन का एक बड़ा आर्कषण था। वजह थी एक तो बैडमिंटन महिला एकल फाइनल दो भारतीय खिल​ड़ियों के बीच हो रहा था। इसमें एक थी साइना नेहवाल दूसरी विश्व में तीसरी वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु।

पूरे देश की निगाहें इस फाइनल मैच पर बनी हुई थी। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में साइना नेहवाल ने हमवतन पीवी सिंधु को फाइनल में हराकर गोल्ड मेड़ल अपने नाम दर्ज करा लिया। ऐसे में इस स्पर्धा का रजत पदक भी भारत को ही मिला है। सायना ने भारत की झोली में 26वां स्वर्ण पदक डाला।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने सिंधु को 56 मिनट तक चले इस मैच में 21-18, 23-21 से मात देकर राष्ट्रमल खेलों का दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सायना नेहवाल ऐसे में राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending