Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विहिप के नए अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोगजे, अब प्रवीण तोगड़िया का क्या होगा

Published

on

Loading

विश्व हिंदू परिषद के नए अंतरराष्‍ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे चुने गए। विश्व हिंदू परिषद के नए अंतरराष्‍ट्रीय अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में 192 मत पड़े, जिसमें विष्‍णु सदाशिव कोकजे 131 मत और राघव रेड्डी को 60 मत मिले। राघव रेड्डी को प्रवीण तोगड़िया का समर्थन प्राप्त है।

विष्णु सदाशिव कोकजे हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज रह चुके हैं। कोकजे का जन्म 6 सितंबर 1939 को मध्य प्रदेश में हुआ था। इंदौर से लॉ करने के बाद वर्ष 1964 में प्रैक्टिस शुरू की। कोकजे वर्ष 1990 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज नियुक्त किए गए। फिर वर्ष 2001 में वह राजस्थान हाईकोर्ट के जज बने। कोकजे वर्ष 2003 से वर्ष 2008 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। कोकजे संघ से जुड़ी संस्था भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं।

विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 हुई थी। पिछले पांच दशकों से विश्व हिन्दू परिषद ने अध्यक्ष पद के लिए कोई भी चुनाव नहीं कराया हैं। विश्‍व हिंदू परिषद के प्रवीण तोगड़िया पर अब प्रश्नचिंह लग गया है। विहिप में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद चुनाव के आधार पर होता है, जबकि कार्यकारी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष नामांकन प्रक्रिया से होता है, जिसे खुद अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending