Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

चाहे कुछ हो जाए राष्ट्रमंडल खेल में बैडमिंटन का स्वर्ण पदक भारत ही जीतेगा

Published

on

Loading

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया)। राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन के महिला एकल वर्ग में चाहे कोई भी हारे या जीते स्वर्ण पदक भारत को ही मिलेगा। आप यह सुनकर चौंक गए होंगे ऐसा कैसे संभव होगा। दूसरी एक और बात भी हक से बात देते हैं कि रजत पदक भी भारत को ही मिलेगा। अब तो आप बिलकुल ही इस बात का भरोसा नहीं कर पा रहे होंगे। पर यह बिल्कुल ही सच है।

राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन के महिला एकल वर्ग में भारत की दो विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु के बीच रविवार को स्वर्ण पदक और रजत पदक के लिए मुकाबला होगा।

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले के लिए दोनों खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीते।

सायना ने पहले सेमीफाइनल मैच स्कॉटलैंड की कस्र्टी गिल्मर को कड़े मुकाबले में 21-14, 18-21, 21-17 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में मैच में पी.वी.सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को 21-18, 21-8 से शिकस्त दी।

लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल के लिए यह गेम एकतरफा रहा। सायना ने 9-3 की बढ़त ली जिसे कायम रखते हुए तीसरा गेम जीत फाइनल में जगह बनाई। विश्व नंबर-3 पी.वी.सिंधु ने मिशेल को 21-18, 21-8 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई। यह मैच 36 मिनट तक चला।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending