Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा ने किया मसरत की रिहाई का कड़ा विरोध

Published

on

jugal-kishore, bjp-reaction

Loading

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन में खींचतान और तेज हो गई है। अलगाववादी नेता मसरत आलम की जेल से रिहाई को लेकर प्रदेश भाजपा ने मुखर विरोध दर्ज कराया है। भाजपा ने कहा है कि हमने पीडीपी के साथ जम्मू कश्मीर के विकास के मुद्दे पर गठबंधन किया है। हम ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जो प्रदेश या प्रदेश की जनता के हित में न हो।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर ने कहा है कि उनकी पार्टी किसी भी हाल में मसरत आलम की रिहाई के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने इतना बड़ा फैसला लेने से पहले भाजपा को विश्वास में नहीं लिया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मुफ्ती के आदेश पर जेल में बंद अलगाववादी नेता मसरत आलम को रिहा कर दिया गया है। मसरत कश्मीर में हुई हिंसा के आरोप में वर्ष 2010 से बारामूला जेल में बंद था। इसका भाजपा हमेशा से विरोध करती रही है।

इस मुद्दे पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीडीपी के साथ सरकार बनाना देश को संकट में डालने जैसा है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों को इस तरह रिहा करने से ऐसा लगता है जैसे वहां भाजपा की नहीं पाकिस्तान की सरकार है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending