Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गूगल डूडल पर स्त्री शक्ति को सलाम

Published

on

doodle

Loading

नई दिल्ली। दुनियाभर में हर साल आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से रविवार को सर्च इंजन गूगल भी अछूता नहीं रहा। गूगल ने इस खास दिन पर डूडल बनाकर महिलाओं को बधाई दी है।

डूडल में महिलाओं को एस्ट्रोनॉट, वैज्ञानिक, एथलीट, टीचर्स, म्यूजिशियन, शेफ और लेखिका की भूमिकाओं में दिखाया गया है। यह संदेश देता है कि अब महिलाएं पुरुषों के वर्चस्व वाले इन क्षेत्रों में भी कदम रख चुकी हैं। डूडल में एक कहानी पिरोई गई दिखती है। इसमें इस बात पर रोशनी डाली गई है कि आखिर 1911 में शुरू होने के यानी एक सदी बाद भी महिला दिवस इतना महत्वपूर्ण क्यों है। डूडल को कैप्शन दिया गया है-“हैप्पी इंटरनेशलन वुमेंस डे!”

उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में महिलाओं के अधिकारों और उन्हें बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1911 से आज ही के दिन यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता रहा है।

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending