Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘व्हिसल ब्लोअर’ की मौत सवालों के घेरे में

Published

on

Ajay-khare, whistle-blower

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश में अमानक व नकली दवाओं की आपूर्ति का खुलासा कर जनता के हित की लड़ाई लड़ने वाले ‘व्हिसल ब्लोअर’ राज्य चिकित्सक व अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय खरे की सड़क हादसे में मौत सवालों के घेरे में है। हर तरफ से डॉ. खरे की मौत की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठ रही है। डॉ. खरे ने राज्य में विभिन्न कंपनियों द्वारा सरकारी अस्पतालों से लेकर आम दुकानों पर बिकने वाली दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे और सूचना के अधिकार के जरिए सामने आए तथ्यों ने राज्य में सनसनी फैला दी थी। इस खुलासे के बाद दवा कंपनियों से लेकर राज्य के स्वास्थ्य महकमे तक पर प्रश्नचिह्न लग गया था।

डॉ. खरे ने अपने सहयोगियों की मदद से जो जानकारी हासिल की थी, वह चौंकाने वाली थी। उससे पता चला था कि राज्य में ऐसी 147 दवाओं की आपूर्ति हुई है, जो राज्य की प्रयोगशाला में जांच के बाद अमानक पाई गई हैं। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि राज्य की दवा खरीद नीति में साफ कहा गया है कि दवा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खरीद की जाए, मगर राज्य में 147 दवाएं नमूना रिपोर्ट आने से पहले ही दो वर्ष तक बंटती और बिकती रहीं। इस मामले को जब डॉ. खरे ने उठाया तो सरकार और विभाग ने उनकी जागरूकता का इनाम देने की बजाय उन्हें नोटिस थमा दिया, क्योंकि डॉ. खरे सरकारी अस्पताल में चिकित्सक थे। सरकारी आदमी इस तरह ‘पोल खोल अभियान’ चलाए, यह आखिर कैसे बर्दाश्त किया जा सकता था!

नोटिस में कहा गया था कि डॉ. खरे जनता को भ्रमित कर रहे हैं। इसके बाद डॉ. खरे ने अपने साथियों और मीडिया जगत से कहा भी था कि वह जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह सामान्य नहीं है। उन्हें धमकियां तक मिल रही हैं, मगर वह न तो डरेंगे और न ही अपनी लड़ाई अधूरी छोड़ेंगे। एक तरफ डॉ. खरे व अन्य जागरूक लोग अमानक व नकली दवाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे तो दूसरी ओर सरकार से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक इसे नकारता रहा। यहा बताना लाजिमी होगा कि जिस दिन डॉ. खरे की मौत हुई, उस दिन के अखबारों में भी राज्य में आयरन के अमानक इंजेक्शन लगाए जाने की खबर छपी थी। इस खबर में भी डॉ. खरे ने अपनी बात दमदार तरीके से कही थी।

डॉ. खरे की बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को बड़वानी से भोपाल लौटते वक्त सीहोर जिले में उनकी कार सड़क पर रखे पत्थरों से टकराने के बाद एक वाहन में जा घुसी थी। इस हादसे में डॉ. खरे की मौत हो गई थी, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। सवाल यह है कि सड़क पर पत्थर किसने रखे? डॉ. खरे के सफर पर कौन नजर रख रहा था?

डॉ. खरे की अचानक सड़क हादसे में मौत संदेह के दायरे में है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे उस हादसे को संदिग्ध मानते हैं, जिसमें डॉ. खरे की मौत हुई। उन्हें आशंका है कि नकली दवाओं के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले डॉ. खरे के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया। उन्होंने इस हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है, ताकि हकीकत सामने आ सके।

वहीं मार्क्सीवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव व केंद्रीय समिति के सदस्य बादल सरोज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर डॉ. खरे की मौत की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सरोज ने कहा है कि डॉ. खरे असाधारण ईमानदार, योग्य और समाज के लिए समर्पित व्यक्ति थे। दुर्घटना स्थल की स्थितियां कई आशंकाओं को जन्म देती हैं। इन आशंकाओं का निराकरण किए बिना इस दुर्घटना को साधारण मान लेना उचित नहीं होगा। लिहाजा, इस हादसे की जांच होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending