Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मखमली आवाज के मालिक केएल सहगल के जन्मदिन पर ये गाने सुनिए और याद कीजिए

Published

on

Loading

देश के मशहूर गायक कुंदन लाल सहगल (केएल सहगल) का आज 114वां जन्मदिन है। केएल सहगल का जन्म 11 अप्रैल 1904 को हुआ था। उन्होंने अपनी मखमली आवाज से उस दौर के लोगों को अपना दीवाना बना रखा था। केएल सहगल ने 15 वर्ष के छोटे करियर में करीब 185 गाने गाए और तीन भाषाओं की करीब 36 फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा। वह हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे।

वर्ष 1932 का साल था जब के एल सहगल को एक बड़ा ब्रेक मिला। न्यू थियेटर नाम से मशहूर स्टूडियो ने सहगल को अपने यहां बन रही तीन फिल्मों में मौका दिया। उनकी फिल्म ‘पूरन भगत’ के गाने खूब पसंद किए गए। वर्ष 1933 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘यहूदी की लड़की’, ‘चंडीदास’ और ‘रूपलेखा’ जैसी फ़िल्मों की कामयाबी से उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी गायकी और अदाकारी की ओर आकर्षित किया।

वर्ष 1935 में शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर बनी पी.सी.बरूआ निर्देशित फ़िल्म ‘देवदास’ की सफलता के बाद बतौर गायक-अभिनेता के. एल. सहगल को ढेर सारी शोहरत मिली। वर्ष 1942 में प्रदर्शित उनकी ‘सूरदास’ और 1943 में ‘तानसेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास रचा। वर्ष 1944 में उन्होंने न्यू थियेटर की ही निर्मित फ़िल्म ‘मेरी बहन’ में भी काम किया।

उस दौर के नौजवान युवक—युवतियों के साथ अनुशासन पसंद बुजुर्ग भी सहगल के गानों को दिलोजान से पसंद करते थे। उनकी फिल्मों में उमर खैयाम, कुरुक्षेत्र, शाहजहां, प्रेसिडेंट, माई सिस्टर, जिंदगी, चांदीदास बेहद हिट रहीं।

सहगल की अंंतिम फिल्म परवाना (1947) थी, सिर्फ 42 साल की उम्र में 18 जनवरी 1947 को सहगल ने इस दुनिया को अलविदा कर दिया।

गायक—अभिनेता कुंदन लाल सहगल को उनके 114वें जन्मदिन पर गूगल ने अनोखे अंदाज़ में याद किया है। गूगल ने उनके जन्मदिन के मौके पर डूडल बनाकर उनकी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

के एल सहगल के कुछ हिट गाने

जब दिल ही टूट गया

एक बंग्ला बने न्यारा

बाबुल मोरा नैहर छूटो जाए

दो नैना मतवाले तिहारे

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending