Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

अंतरिक्ष में खुलेगा लग्जरी होटल, 24 घंटे में देख सकेंगे 16 सूर्योदय और सूर्यास्त

Published

on

Loading

हर किसी का सपना होता है कि वह अंतरिक्ष में जाएं और ऊपर से दुनिया को देखें। आपका यह सपना अब साकार होने का समय आ गया है। यही नहीं आप अंतरिक्ष में बैठकर खाना भी खा सकते हैं। दरअसल वर्ष 2022 तक स्पेस में एक लग्जरी होटल खुलने जा रहा है। इस होटल में कोई भी जा सकता है। हालांकि इस होटल में जाने के लिए आपको अभी से तैयारी करनी होगी।

अमेरिका की ओरियन स्पैन कंपनी इस होटल को खोलने के लिए तैयारियों में लगी हुई है। कंपनी ने कहा है कि वह स्पेस का पहला लक्जरी होटल बनाने जा रही है। इस होटल को 2021 में लॉन्च किया जाएगा और 2022 में इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

इस होटल का नाम ओरोरा स्टेशन होगा। इस होटल में रुकने के लिए एक व्यक्ति को 9.5 मिलियन डॉलर यानि करीब 61 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसमें 80 हजार डॉलर यात्री को ऑनलाइन डिपॉजिट करना होगा, जो यात्रा के बाद वापस कर दिये जाएंगे। पूरा सफर 12 दिन का होगा, जिसमें चार ट्रेवलर और दो क्रू मेंबर्स मौजूद रहेंगे।

इस होटल का डिजाइन बड़े प्राइवेट जेट के केबिन जितना बड़ा है। अंतरिक्ष में ओरोरा स्टेशन यात्रियों के लिए काफी मजेदार साबित होगा। यह होटल हर 90 मिनट में पृथ्वी का चक्कर लगाएगा, यानी यात्री हर 24 घंटे में लगभग 16 सूर्योदय और सूर्यास्त को देख सकेंगे। जीरो ग्रेविटी में होटल का निर्माण चार साल तक चलेगा।

बताया जा रहा है कि इस होटल में वो सभी चीजें होंगी जो किसी फाइव स्टार होटल में होती हैं। इस होटल में हाई स्पीड इंटरनेट होगा, जिससे यात्री वीडियो कॉल कर अपने रिश्तेदारों से और दोस्तों से आराम से बात कर सकेंगे।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending