Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सलमान खान की यह हीरोइन आज हैं दो बच्चों की मां, फिर भी लगती हैं बेहद हॉट

Published

on

सलमान

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपररस्टार हैं। अपनी दरियादिली की वजह से मशहूर सलमान खान के फैंस भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। सलमान ने अपने करियर में कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। कई एक्ट्रेस को सलमान ने अपनी फिल्म में ब्रेक देकर सुपरस्टार भी बनाया है।

सलमान

(साभार इंटरनेट)

सलमान के साथ काम करने वाली कई एक्ट्रेस आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं वहीं कई एक्ट्रेस शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। लेकिन आज हम ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शादी हो चुकी हैं और वो दो बच्चों की मां भी बन चुकी हैं।

सलमान की ये हीरोइन बन चुकी है 2 बच्चों की मां

हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं उनका नाम भाग्यश्री हैं। जो साल 1989  में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान की हीरोइन बनी थी। भाग्यश्री ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

सलमान

(साभार इंटरनेट)

लेकिन आज भाग्यश्री फ़िल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर शादी कर अपना घर बसा चुकी है। भाग्यश्री को एक बेटा और एक बेटी हैं” जिनका नाम अवंतिका और अभिमन्यु हैं।

आज भी लगती हैं बला की खूबसूरत

सलमान

(साभार इंटरनेट)

आपको बता दे की, भाग्यश्री 47 साल की हो गईं हैं। लेकिन, आज तक वह काफी खूबसूरत नजर आती हैं। आज भी वह काफी सुन्दर और फिट नजर आती हैं।

 

 

नेशनल

अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’

Published

on

Loading

अमरोहा। पीएम मोदी ने अमरोहा के गजरौला में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।’’

आपको बता दें कि जब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइलन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान पीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने शमी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने शमी की पीठ थपथपाई थी और उनसे बात भी की थी। पीएम मोदी का ये वीडियो उस दौरान काफी वायरल हुआ था।

अपने भाषण में आगे पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

Continue Reading

Trending