Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

एयरटेल लेकर ऐसा होम ब्रॉडबैंड प्लान, चौंका देगी धांसू स्पीड

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने सुपर फास्ट होम ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत की है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को टार्गेट करके लॉन्च किया है जो हाई स्पीड इंटरनेट चाहते हैं।

कंपनी का दावा है की इस इंटरनेट प्लान के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 300 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी। एयरटेल का यह ब्रॉडबैंड प्लान 2199 रुपये के मासिकl शुल्क पर उपलब्ध होगा।

यह प्लान फाइबर टु द होम (एफटीटीएच) पर आधारित है। इसके तहत 1200 जीबी अल्ट्रा हाई स्पीड डेटा दिया जाएगा जिसमें अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग भी शामिल होगी। हालांकि, इस प्लान को लेने पर ऐरटेल के ऐप्स की सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगी। साथ ही इसमें विंक म्यूजिक और एयरटेल टीवी ऐप हैं। साथ ही ग्राहकों को एमेजन प्राइम वीडियो का ‘फ्री सब्सक्रिप्शन’ मिलेगा।

भारती एयरटेल होम्स के सीईओ जॉर्ज मैथेन ने लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान कहा कि वी फाइबर होम ब्रॉडबैंड की सफलता को देखते हुए हम एफटीटीएच आधारित हाई स्पीड प्लान लॉन्च कर रहे हैं। यह उन लोगों के लिए है, जो हाई स्पीड डेटा चाहते हैं।

इतना ही नहीं कस्टमर्स को 1000 जीबी का डेटा रोलओवर मिलेगा यानी अगर बिल-साइकिल खत्म होने का बाद भी डेटा बचा रह जाता है तो उसे अगले महीने के डेटा में जोड़ दिया जाएगा और ऐसा तबतक किया जाएगा जब आपके अकाउंट में 1000 जीबी डेटा ना आ जाए।

एयटेल फिलहाल होम ब्रॉडबैंड और फिक्स्ड लाइन सर्विस देश के 89 शहरों में देता है और दावा है कि यह यह देश का दूसरे नम्बर का फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर है।

बिजनेस

मुंबई बना एशिया के अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को पीछे छोड़ा

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में अरबपतियों की संख्या बीजिंग से अधिक हो गई है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। हालांकि चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। ग्लोबल लेवल पर, मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, न्यूयार्क में अरबपतियों की संख्या 119 है। लिस्ट के मुताबिक, सात साल बाद लंदन 97 के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते अरबपतियों की राजधानी है, इस साल इसमें 26 अरबपति शामिल हुए और यह दुनिया में तीसरा व एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। नई दिल्ली पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुई।” भारत की आर्थिक शक्ति उसकी अरबपति आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि से और भी अधिक रेखांकित हुई। देश में आश्चर्यजनक रूप से 94 नए अरबपति जुड़े, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर यहां 271 अरबपति हो गए। यह उछाल 2013 के बाद से सबसे ज्‍यादा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते आत्मविश्‍वास का प्रमाण है।

2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अरबपतियों की संचयी संपत्ति चीन की प्रति अरबपति औसत संपत्ति (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बनाम 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) को पार करते हुए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उद्योग के लिहाज से फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (27) और रसायन क्षेत्र (24) का स्थान है। सामूहिक रूप से भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 1 खरब डॉलर के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7 फीसदी है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

Continue Reading

Trending