Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नया नियम : अब इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय देनी होंगी ये जानकारियां 

Published

on

Loading

अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। इस बार आयकर विभाग आपसे कई नई जानकारियां मांग रहा है, जो आप अभी तक इनकम टैक्स भरते वक्त ज़रूरी नहीं समझते थे। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म जारी कर दिए हैं। इस वर्ष जारी किए गए फार्म में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनपर आयकरदाताओं को ध्यान देनी की ज़रूरत पड़ेगी।

बताना पड़ेगा लोकल अथॉरिटी को चुकाए गए टैक्स का ब्यौरा

अपनी प्रॉपर्टी से इनकम का ब्यौरा देने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा जानकारियां देनी होगी। ऐसे लोगों को अपना कुल किराया, लोकल अथॉरिटी को चुकाए गए टैक्स और हाउस प्रॉपर्टी से होने वाली कमाई की जानकारी रिटर्न फॉर्म में देनी ज़रूरी होगी।

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख है 31 जुलाई। (फोटो – गूगल इमेज)

कुल सैलरी के साथ साथ बोनस की भी देनी होगी जानकारी

नौकरी करने वाले लोगों के लिए इस बार आईटीआर फॉर्म-1 जारी किया गया है। इस फॉर्म में अबकी बार आयकर विभाग ने सभी अायकरदाताओं से उनकी कुल सैलरी क्या है, उन्हें मिलने वाले बोनस की वैल्यू क्या है और उन्होंने सेक्शन 16 के तहत कौन से कटौती क्लेम की हैं जैसी जानकारियां मांगी हैं।

रिवाइज़ आईटी रिटर्न की अवधि हुई कम, लेकिन समय पर टैक्स न चुकाने पर लगेगा अधिक जुर्माना

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है, लेकिन ये जरूर याद रखें कि इस साल से रिटर्न भरने में देरी न करें। क्योंकि नए नियमों के मुताबिक अगर अायकर 31 दिसंबर तक भरा जाता है, तो इसपर लगने वाला जुर्माना 5,000 रुपए होगा और 31 दिसंबर के बाद यही जुर्माना बढ़कर 10,000 रुपए हो जाएगा। हालांकि इस वर्ष से रिवाइज़ आईटी रिटर्न की अवधि कम कर दी गई है। 31 जुलाई 2018 तक रिटर्न फाइल करने में कोई गलती होती है, तो आयकरदाताओं के पास रिवाइज़ रिटर्न फाइल करने के लिए 31 मार्च 2019 तक का समय होगा।
तो इस बार आप अपना टैक्स रिटर्न भरने में देरी न करें, क्योंकि टैक्स भरने में हुई देरी आपको महंगी पड़ सकती है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending