नेशनल
केरल विधानसभा अध्यक्ष का निधन, 7 दिवसीय राजकीय शोक
तिरुवनंतपुरम | केरल विधानसभा के अध्यक्ष जी.कार्तिकेयन का शनिवार को बेंगलुरू के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 साल के थे। अस्पताल में उनके लीवर से संबंधित कैंसर का इलाज चल रहा था। कार्तिकेयन के निधन की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने दी। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। केरल सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी और सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस इकाई की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी ने भी एक सप्ताह के शोक की घोषणा की है और इस दौरान पार्टी की तरफ से किसी भी तरह के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
राजनीति में आने से पहले कॉलेज प्राध्यापक रह चुके कार्तिकेयन छह बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वह दो बार मंत्री भी रह चुके थे। मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कार्तिकेयन के निधन पर दुख जताया है। उनके निधन से आहत चांडी ने कोच्चि में संवाददाताओं से कहा, “मैं अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर रहा हूं और राजधानी तिरुवनंतपुरम लौट रहा हूं।” उन्होंने कहा कि गृह मंत्री रमेश चेन्निथाला और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेंगलुरू के लिए रवाना होंगे, जबकि कुछ वरिष्ठ मंत्री और पार्टी नेता अस्पताल में मौजूद हैं। उनका पार्थिव शरीर शाम को विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम लाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस इकाई उनके अंतिम संस्कार के लिए इंतजाम कर रही है। मृदु भाषी और सरल स्वभाव के कार्तिकेयन का कद पार्टी में केरल छात्र संघ और युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बन कर ऊंचा हुआ था।
दिवंगत मुख्यमंत्री के.करुणाकरन के विश्वासपात्र रहे कार्तिकेयन 1978 में उनके साथ तब खड़े थे, जब ए.के.एंटनी, ओमन चांडी और एम.वी.सुधीरन ने पार्टी छोड़ दी थी। लेकिन कुछ सालों बाद कार्तिकेयन ने करुणाकरण का साथ छोड़ कर चेन्निथाला के साथ पार्टी गठित की थी, जो कि कांग्रेस का तीसरा धड़ा माना जाता है।
वह पिछले साल के मध्य में बीमार हो गए थे और उनके लीवर कैंसर का उपचार चल रहा था। पिछले अक्टूबर में अमेरिका के मायो क्लिनिक में उनका उपचार किया गया था। अमेरिका से लौटने के बाद वह सार्वजनिक स्थानों पर कम दिखते थे और दिसंबर में विधानसभा सत्र में भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था।
उनकी सेहत में जनवरी में सुधार आया था और उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कुछ कार्यक्रमों में शिरकत की थी। पिछले महीने उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी और उन्हें बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह पिछले कुछ दिनों से जिंदगी व मौत से जूझ रहे थे। विपक्ष के नेता वी.एस.अच्युतानंदन ने कार्तिकेयन को एक परिपक्व नेता करार दिया, जो अपने राजनीतिक विरोधियों को भी सम्मान देते थे।
नेशनल
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान
अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन