मनोरंजन
सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आएगी 8 साल पुरानी ये जोड़ी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही साउथ इंडस्ट्री रजनीकांत के साथ फिल्म’2.0′ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म रोबोट का सीक्वल है। इस फिल्म में सबसे खास बात ये है कि करीब 8 साल के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं।
यह तो सभी लोग जानते हैं कि फिल्म रोबोट में ऐश्वर्या ने रजनीकांत के अपोजिट काम किया था। लिहाजा, खबरों में है कि रोबोट की सीक्वल 2.0 में भी ऐश एक खास कैमियो निभाने वाली हैं। जानकारों का मानना है कि, ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना कैमियो शूट भी कर लिया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।
अक्षय कुमार, रजनीकांत, एमी जैक्सन स्टारर यह फिल्म इसी साल 2018 में ही रिलीज होने वाली है। वैसे बता दें कि अभी तक रिलीज डेट की कोई घोषणा नहीं की गई है। आपको यह भी बता दें, 2.0 भारत की सबसे मंहगी फिल्म है। एस शंकर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 450 करोड़ के भारी बजट पर तैयार हो रही है। वैसे ये फिल्म 2017 दीपावली से पोस्टपोंड होते—होते यहां तक आ गई है।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी