Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारतीय मछुआरे सरहद पार करेंगे तो गोली मार दी जाएगी : रानिल विक्रम

Published

on

श्रीलंका,प्रधानमंत्री,रानिल-विक्रम-सिंघे,भारतीय, सुषमा-स्वराज,दिल्ली,तमिलनाडु

Loading

चेन्नई : श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रम सिंघे ने भारतीय मछुआरों को दे दी है धमकी। कहा अगर भारतीय मछुआरे श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की हिमाकत करेंगे तो मार देंगे गोली। इसलिए भारतीय मछुआरों को हमारे जलक्षेत्र से दूर रहना चाहिए। भारतीय प्रधानमंत्री अगले हफ्ते श्रीलंका की यात्रा पर पहुंचने वाले हैं, ऐसे में श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे की बेहद सख्त टिप्पणी आई है। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी श्रीलंका के दौरे पर हैं।
विक्रमसिंघे ने कहा, ‘मछुआरों पर गोलीबारी मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं है। आप हमारे जलक्षेत्र में क्यों आ रहे हैं? आप हमारे जलक्षेत्र से मछली क्यों पकड़ रहे हैं? आप भारतीय हिस्से में ही रहें। इसके बाद कोई समस्या नहीं होगी। कच्चातिवु श्रीलंका के लिए एक अहम सवाल है। कच्चातिवु श्रीलंका का हिस्सा है। इस पर दिल्ली की राय भी हमारी तरह ही है लेकिन मैं जानता हूं कि यह तमिलनाडु की सियासत का भी हिस्सा है।
विक्रमसिंघे ने कहा कि यहां भारतीय मछुआरे क्यों आते हैं। हम लोग मछली पकड़ने से रोक सकते हैं। मछुआरों के लिए उचित बंदोबस्त की जरूरत है। लेकिन ये बंदोबस्त हमारे उत्तरी मछुआरों की आजीविका की कीमत पर नहीं होगा। कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाफना के मछुआरों को मछली पकड़ने की इजाजत मिलनी चाहिए।

 

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending