Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

विश्व कप : पाकिस्तान-द. अफ्रीका मैच बारिश के कारण रुका

Published

on

पाकिस्तान,द-अफ्रीका,इडेन-पार्क,आईसीसी-विश्व-कप-2015,मिस्बाह-उल-हक,सरफराज-अहमद,यूएई

Loading

ऑकलैंड | पाकिस्तान और द. अफ्रीका की टीमों के बीच इडेन पार्क मैदान पर शनिवार को जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी मैच में बारिश की बाधा पड़ी है। 41 ओवर के खेल में दो बार बारिश धमक दे चुकी है। दूसरी बार जब खेल रोका गया तब पाकिस्तान ने टॉस हारने के बाद 40.1 ओवरों में पांच विकेट पर 197 रन बना लिए थे। कप्तान मिस्बाह उल हक 51 और शाहिद अफरीदी 11 रनों पर खेल रहे थे। यह मिस्बाह का इस विश्व कप में चौथा और कुल 42वां अर्धशतक है।

अगर इसी स्थिति में पाकिस्तान की पारी समाप्त होती है तो फिर डकवर्थ-लेविस नियम के मुताबिक द. अफ्रीका को 40 ओवरों में 240 रनों का लक्ष्य मिलेगा। इससे पहले भी पाकिस्तानी पारी का 37वां ओवर समाप्त होने के बाद बारिश आई थी। उस समय लगभग 20 मिनट तक खेल रुका रहा, लेकिन ओवर कम नहीं किए गए। उस समय पाक का स्कोर पांच विकेट पर 175 रन था। पाकिस्तान की ओर से सरफराज अहमद ने 49 रनों की पारी खेली जबकि अहमद शहजाद के बल्ले से 18 रन निकले। सरफराज ने 49 गेंदों का सामना कर तीन छक्के और पांच चौके लगाए। इसके बाद यूनिस खान ने 44 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 37 रन बनाए। शोएब मकसूद (8) और उमर अकमल (13) ने हालांकि निराश किया।

पाकिस्तान ने मौजूदा टूर्नामेंट में चार मैच खेलते हुए दो में जीत हासिल की है और उसके चार अंक हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और हार उसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के सपने को खटाई में डाल सकता है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के चार मैचों से छह अंक हैं और उसे अपना आखिरी मैच अपेक्षाकृत कमजोर टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से खेलना है। ऐसे में उसका क्वार्टर फाइनल में पहुंच करीब-करीब तय है। पाकिस्तान ने पूर्व में विश्व कप में द. अफ्रीका का तीन मौकों (1992, 1996, 1999) पर दक्षिण अफ्रीका का सामना किया है और हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending