ऑफ़बीट
जानें आखिर सलमान खान को सजा दिलाने के पीछे रहा किसका हाथ, कौन हैं ये लोग
बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ सलमान को सजा दिलाने के लिए बिश्नोई समाज ने पीछा नहीं छोड़ा। ‘सिर सांटे रुख रहे तो भी सस्तो जाण’ कहने का मतलब है कि अगर सिर कटाकर भी पेड़ की रक्षा की जाए तो भी इसे फायदे का सौदा ही समझना चाहिए। ये कहावत बिश्नोई समाज की जीवन जीने का एक खास मंत्र है और बताने के लिए काफी है कि ये लोग कितनी शिद्दत से जंगल और जानवर को प्यार करते हैं
वर्ष 1998 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान राजस्थान के जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान 26 सितंबर से लेकर 1-2 अक्टूबर की आधी रात सलमान खान अपने साथियों के साथ शिकार पर निकले। उसी दौरान 3 काले हिरणों का शिकार हुआ।
हो सकता है बात आई गई हो जाती पर बिश्नोई समाज को जैसे ही पता चला उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। लगभग 20 साल तक चली कानूनी लड़ाई में बिश्नोई समाज कभी भी पीछे नहीं हटा। इसमें सलमान खान दोषी करार दिए गए और बाकी साथी बरी हो गए।
बिश्नोई समाज के बारे में जानना जरूरी है। हिरण की सभी प्रजातियों को बच्चों की तरह प्यार और ईश्वर की तरह पूजते हैं। बिश्नोई समाज उत्तर भारत का एक सम्प्रदाय (पंथ) है, जो पीढ़ियों से पर्यावरण और वन्य जीवों की रक्षा करता आ रहा है। कहने को यह बहुत बड़ा समुदाय नहीं है, लेकिन जानवरों और प्रकृति के प्रति इनके प्रेम की मिसाल दी जाती है।
ये भी पढ़ें: काला हिरण शिकार मामलाः सलमान की जमानत पर आज होगी सुनवाई
आप बिश्नोई समाज को गूगल पर सर्च करेंगे तो आपको ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिलेंगी, जिनमें महिलाएं अपने बच्चे के साथ ही हिरन के बच्चे को भी अपना दूध पिला रही हैं। यह तस्वीरें बिश्नोई समाज की पर्यावरण को लेकर प्रतिबद्धता समझाने के लिए काफी हैं।
बिश्नोई समाज के इसी प्रकृति प्रेम ने उन्हें हिरण को इंसाफ दिलाने के लिए 20 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने का साहस दिया। राजस्थान के मारवाड़ गांव में हिरणों का लोगों के बीच घूमना-फिरना आम है। यहां के लोग कहते हैं कि हिरण उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। हिरणों के बच्चों को यहां के लोग अपने बच्चों के समान ही प्यार करते हैं। बहरहाल, वन्यजीवों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की वजह से ही बिश्नोई समाज ने सलमान खान और अन्य आरोपियों के खिलाफ 20 सालों तक कानूनी लड़ाई लड़ी।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट