Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वित्त मंत्री की बीमारी पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबियत ठीक नहीं है। किडनी की परेशानी से जूझ रहे अरुण जेटली ने अगले सप्ताह लंदन में होने वाली वार्षिक वार्ता को लेकर अपना दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने गुरुवार 5 अप्रैल को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। बता दें कि 65 वर्षीय अरुण जेटली को डॉक्टरों द्वारा आराम करने की सलाह दी गई है। उनकी सेहत पर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जल्दी ही ठीक होने की प्रार्थना की है।

आज सुबह राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा- आपकी सेहत के बारे में सुनकर दुख हुआ, मैं आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। अरुण जेटली ने ट्वीट करके बताया कि उनका किडनी और निश्चित संक्रमण से संबंधित इलाज किया जा रहा है। इसलिए वह इस समय में घर से ही एक नियंत्रित वातावरण में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आखिरी फैसला लेना है कि क्या किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है या नहीं। डॉक्टरों की सलाह पर निर्भर करता है।

आपको यह भी बता दें, साल 2014 में वित्त मंत्री बनने के बाद भी अरुण जेटली की बेरिएट्रिक सर्जरी हुई थी। वो लंबे समय से डायबिटीज की स्थिति के कारण ऑपरेशन करा चुके हैं। यह सर्जरी सबसे पहले मैक्स हॉस्पिटल में की गई थी, पर जटिलताओं के कारण उन्हें एम्स में स्थानांतरित किया गया था।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending