Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पुणे : लावारिस कार में फंस जाने से बच्चे की मौत

Published

on

Loading

पुणे, 3 अप्रैल (आईएएनएस)| पुणे के बाहरी इलाके में एक लावारिस कार में गलती से एक पांच साल के बच्चे के फंस जाने से उसकी दम घुटने व जलने से मौत हो गई। बच्चे का शव सोमवार देर शाम पाया गया। पुलिस अधिकारी प्रतिमा नवले के अनुसार, करण पांडेय का शव उसके परिवार को छह घंटे की खोज के बाद चकन में मिला।

करण दोपहर के आसपास अपने दोस्तों के साथ पड़ोस में खेलने गया था। तेज गर्मी बर्दाश्त नहीं होने के बाद वह बजाज कंपनी के पास खुले इलाके में लावारिश खड़ी एक कार में बैठ गया।

लड़के के शव पर उसके गले, चेहरे व सिर पर धातु के हिस्सों से जलने से चोट के निशान थे। ऐसा दिन में ज्यादा तापमान की वजह से हुआ, जिससे कार की धातु गरम हो गई। बीते एक हफ्ते से पुणे में दिन का तापमान काफी बढ़ गया है।

नवले ने कहा, उपलब्ध विवरणों के अनुसार, कार अचानक से बंद हो गई और लड़का बाहर नहीं निकल सका। वह करीब छह घंटों तक अंदर फंसा रहा। उसके बाद उसकी लाश बरामद की गई। हमने दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वाहन मालिक या कार के कई हफ्तों से छोड़े जाने के संबंध में की कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे: उमर अंसारी

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से लौट हो गई। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

उधर, मुख्तार अंसारी की मौत पर उसके बेटे उमर अंसारी ने प्रशासन पर पिता मुख्तार को स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया है।

उमर अंसारी ने कहा कि मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें इस पर पूरा भरोसा है। उमर अंसारी ने कहा कि मुझे प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिये इसके बारे में पता चला। लेकिन अब पूरा देश सब कुछ जानता है। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे उनसे मुलाकात नहीं करने दी गई।

उमर अंसारी ने कहा कि धीमा जहर देने के आरोप पर हमने पहले कहा था और आज भी यही कहेंगे। 19 मार्च को डिनर में उन्हें जहर दे दिया।

 

Continue Reading

Trending