Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लोगों को रास नहीं आया इस खूबसूरत हसीना का ग्लैमरस लुक, करने लगे जमकर ट्रोल

Published

on

लोगों को रास नहीं आया इस खूबसूरत हसीना का ग्लैमरस लुक, करने लगे जमकर ट्रोल

Loading

मुंबई। रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 से चर्चा में आईं वीजे बेनाफ्शा सूनावाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में बेनाफ्शा ने रैम्प शो का एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हे जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि  बेनाफ्शा ने ग्रे कलर का गाउन पहना है साथ ही बेनाफ्शा ने डार्क मेकअप भी किया है। बेनाफ्शा इस लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं लेकिन उनके फैंस को उनका यह बिंदास अंदाज पसंद नहीं आया।

लोगों को रास नहीं आया इस खूबसूरत हसीना का ग्लैमरस लुक, करने लगे जमकर ट्रोल

बिग बॅास के 11 वें सीजन से ही अपनी दिलकश फोटोज को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरने वाली बेनाफ्शा ने  जब रैम्प वॉक का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया तो लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरु कर दिया। लोगों ने उन्हें यह तक कहना शुरु कर दिया कि वह किसी कौवे से कम नहीं लग रही हैं।

वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने बेनाफ्शा को इस तरह रैम्प वॉक न करने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, “क्या मुंबई में भी बंदर होते हैं” एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे वॉक कौन करता है।

वहीं एक यूजर ने लिखा कि बाबूजी धीरे चलना.. इतनी तेज कौन भागता है। बेनाफ्शा के इस पोस्ट पर ज्यादातर लोगों ने नेगिटिव कमेंट ही किया। फिर क्या था बिग बॉस में बेनाफ्शा के दोस्त रहे विकास गुप्ता और हिना खान उनके बचाव में उतर आए।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending