Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अजय देवगन ने ‘सिंघम’ का पहला पोस्टर किया रिलीज, 2019 में आएगी फिल्म

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ‘सिंघम’ का पहला पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है ‘सिंघम’ तो 2011 में रिलीज हो चुकी है, तो मैं आपको बता दूं कि ये ख़बर बिल्कुल सच है। बात यह है कि सिंघम अप पंजाबी भाषा में बन रही है।

अजय देवगन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि इस फिल्म में मुख्य किरदार परमिश वर्मा निभाएंगे और यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक हैं।

आपको बता दें कि सिंघम मुख्य तौर पर साल 2010 में साउथ में बनाई गई थी, जिसके बाद 2011 में रोहित शेट्टी ने इसका हिंदी रीमेक बनाया था। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म को बेहद पसंद किया गया था। इसके बाद रोहित शेट्टी ने कहानी आगे बढ़ाते हुए सिंघम रिटर्न्स भी बनाई थी।

इस वजह से इस फ्रैंचाइजी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब इसे पंजाबी में दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। निर्माताओं को उम्मीद है कि पंजाबी में भी यह फिल्म साउथ और हिंदी फिल्म की तरह ही धमाका करेगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending