Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ से पहले ‘गे’ को डेट कर रही थी ये मशहूर अभिनेत्री

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में फिल्म ‘एमएस धोनी’ से इंट्री करने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी का सफर ‘बागी 2’ तक बहुत ही अच्छा रहा। वहीं दिशा का नाम इनकी फिल्म के को-एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ भी जोड़ा जाता है। लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि दिशा ‘टाइगर’ से पहले एक ‘गे’ को डेट कर रही थीं।

खबरों के मुताबिक ये बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि दिशा का पहला ब्वॉयफ्रेंड गे था। जिससे ब्रेकअप के बाद दिशा की मुलाकात टाइगर से हुई। बता दें दिशा इंड्स्ट्री में कदम रखने से पहले टीवी एक्टर पार्थ समथान को डेट कर रही थीं। उन दिनों पार्थ की पॉपुलैरिटी टीवी इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा थी।

वहीं धीरे-धीरे मीडिया में पार्थ और टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के अफेयर की ख़बरें भी आने लगीं। जिसके बाद दिशा ने पार्थ से एक साल डेट करने के बाद किनारा कर लिया। अभी जल्द रीलिज हुई फिल्म ‘बागी 2’ ने दो ही दिन में 45 करोड़ की कमाई कर ली है। ‘बागी-2’ में टाइगर और दिशा की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending