Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आयरलैंड में जल्द खुलने वाला है न्यूड बीच, जानिए इस बीच की खासियत

Published

on

न्यूड बीच

Loading

नई दिल्ली। दुनिया में कई खूबसूरत बीच हैं। लोग इन बीचेज पर अक्सर छट्टियां मनाने की प्लैनिंग करते रहते हैं। तो अगर आप भी किसी बीच पर वेकेशन मनाने की सोच रहे हैं तो ठहर जाइए। हम को ऐसे बीच के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बाद आपका प्लान चेंज हो सकता है। दुनिया में एक ऐसा भी बीच है जहां लोगों के न्यूड रहने पर कोई पाबंदी नहीं है। लेकिन अगर आपको कपड़े पहन कर जाने का मन है तो भी कोई बात नहीं। आप कपड़े पहन कर भी इस बीच पर जा सकते हैं।

न्यूड बीच

आयरलैंड में बहुत जल्द न्यूड बीच खुलने जा रहा है। यह दुनिया में अपने आप में एक अनोखा बीच होगा। यह बीच आयरलैंड की राजधानी डबलिन में स्थित है। इस बीच का नाम हॉक क्लिफ बीच है।

आम जनता के लिए यह न्यूड बीच अप्रैल में ही शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि अप्रैल में इस बीच को अधिकारिक तौर पर न्यूड बीच के रूप में घोषित कर दिया जाएगा। जरूरी नहीं है कि इस बीच पर आने के लिए आपको न्यूड होना पड़े। आप कपड़े पहनकर भी इस बीच पर आ सकते हैं।

आयरलैंड के हॉक क्लिफ बीच के पहले पेरिस में अगस्त 2017 में पहला न्यूडिस्ट पार्क खुला था। इस न्यूडिस्ट पार्क का नाम बॉय द वासेन पार्क को आधिकारिक तौर पर न्यूडिस्ट पार्क घोषित किया गया और यह पार्क शहर के सुनसान इलाके में स्थित है।

युवाओं के लिए खुशखबरी, किराए पर मिल सकती है गर्लफ्रेंड बस पूरी करनी पड़ेगी यह शर्त

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending