Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शराब के नशे में नहीं रहा इस सुपरस्टार को होश, कर डाली इस एक्ट्रेस की पिटाई

Published

on

सुपरस्टार

Loading

मुंबई। आप सुपरस्टार्स को देखते हैं, पसंद करते हैं और उनके फैन हो जाते हैं। उनकी हर छोटी-बड़ी चीज़ को फॉलो करते हैं। उनके स्टाइल को, उनकी अच्छी-बुरी आदतों को। लेकिन क्या हो अगर जिन सुपरस्टार्स के आप फैन हैं उन पर आपको शर्मिंदा होना पड़े। ये कोई फालतू की चेतावनी या ज्ञान नहीं हैं। इसके पीछे एक खबर है। खबर है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने शराब के नशे में भोजपुरी की एक बड़ी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जमकर पिटाई की। इस खबर की पुष्टि एक पत्रकार ने की है।

सुपरस्टार

पूरी घटना विस्तार से जानने के लिए सिलवासा की ओर रुख़ करते हैं। जहां दोनों एक शूटिंग के सिलसिले में गये थे। रात को जब अक्षरा ने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली तो वे मुंबई लौटने के विचार में थीं। लेकिन रात ज्यादा हो गई थी और उन्हें अपनी कार भी खुद ड्राइव करनी थी। इसलिए उन्होंने अगले दिन लौटने का सोचा।

सुपरस्टार

इसी सोच के तहत दोनों सिलवासा के ही एक होटल में रुक गए। गुरुवार को रात करीब 11:30 बजे पवन सिंह ने शराब पी ली और इतनी ज्यादा पी ली कि वो अपना आपा खो बैठे।

जब नशे की हालत में वे अपने कमरे से निकलकर बाहर आने लगे तो अक्षरा सिंह ने उन्हें रोकना चाहा। लेकिन शराब के नशे में उन्होंने अक्षरा को गाली देना और पिटाई करना शुरू कर दिया। जब इस झगड़े की आवाज़ होटल स्टाफ के कानों में पड़ी तो वो लोग वहां अक्षरा को बचाने के लिए पहुँच गये।

लेकिन नशे में चूर पवन सिंह ने अक्षरा का सिर दीवार में मार दिया। इन सब के बाद बताया जा रहा है कि अक्षरा को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन उनके हाथ में चोट लगी है।

“वो कपिल की ज़िन्दगी बर्बाद कर देगी”, कपिल शर्मा के करीबी ने किया सबसे बड़ा खुलासा

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending